Short clip on “”NIRUPAMA”” COLOR PENCILS….

Color pencils work on canson paper….
नमस्कार दोस्तों…. आज मैं एक खास पेंटिंग्स की कहानी आपके पास लेके आया हूँ।
ये कलर पेन्सिल्स का पेंटिंग एक कृष्ण की सखी के ऊपर बनाई गयी हैं।
इस पेंटिंग में ये दिखाया गया है कि ओ सखी कृष्णा से कितना प्यार करती है , चाहती हैं। इस पेंटिंग में कृष्णा एक मोरपंख के स्वरुप में दिखाया गया है और वो कृष्णसखी बासुरी बजाकर कृष्णा से प्रेमालाप कर रही है।
उसमे ये भी दिखाया है कि सखी कृष्ण से इतना ज्यादा प्यार करती है कि वो कृष्ण को अपने आप से दूर जाने देना नहीं चाहती है। इसके लिए उसने अपने प्यार के बंधन में कृष्ण को बांध के रखा है।
इस पेंटिंग में ये सब चित्रित करने के लिए एक मोरपंख जो की कृष्ण दिखाया है और उसके ऊपर एक धागा दिखाया है जो की कृष्ण सखी ने कृष्ण को अपने आप से दूर न जाने के लिए बाँधा है। ताकि कृष्ण उसको छोड़ के कही न जा पाएं।।
तो दोस्तों ये थी इस पेंटिंग के पीछे कि कहानी…
ऐसी ही पेंटिंग और उसके पीछे की कहानी देखने के लिए फॉलो कीजिये इस ब्लॉग को।।
तब तक के लिए आपसे विदा लेता हूँ। अपना ख्याल रखिएगा।
।।जय हिंद।। ।।वंदे मातरम।।

Leave a Comment